युवक की हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार

BY — March 22, 2016

दामाद के साथ मिलकर की थी हत्या

murderउदयपुर। बकरियों को बांधने को लेकर हुए विवाद में एक ससुर और दामाद ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लवल भीण्डर हाल वाडिय़ा कुड़ी जूड निवासी अमरसिंह 10 वर्ष से ससुराल में रह रहा था। अमरसिंह की बकरियां पास ही स्थित भंवरसिंह के खेत में घुस गई थी तो भंवरसिंह ने उसकी बकरियों को बांध दिया था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर भंवरसिंह अपने दामाद प्रेमसिंह ने अमरसिंह के सीने में चाकू मार दिया जिससे अमरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से इस मामले में आरोपी भंवरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *