Header Banner

जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

BY — March 25, 2016

sucideउदयपुर। सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार सुबह जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की थी और जेल में बंद था।

पुलिस के अनुसार दीपावली के दिन चरित्र पर शंका के चलते मावली निवासी लालसिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसी मामले में इसे गिरफ्तार किया था और जेल में विचाराधीन चल रहा था। शुक्रवार सुबह छ: बजे बैरक में से कैदियों को जब बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान वह मौका देखकर सीढिय़ों के पास गया और वहां पर लगे लोहे के कड़े पर नहाने के टावेल से फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह अन्य कैदियों से उसे लटका हुआ देखा तो इस बारे में जेल प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी आए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाकर परिजनों और न्यायाधीश को सूचित किया। परिजनों के आने और न्यायाधीश की उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply