Header Banner

विवाद में चाकू मारा

BY — March 25, 2016

250306उदयपुर। धानमण्डी थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने आपसी विवाद में एक युवक के सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरिफ हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निलवासी महावतवाड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि वह दो-तीन वर्षों से अपने मामा युसुफ शेख के घर खटीकवाड़ा पर रह रहा है। होली के दिन आरिफ हुसैन अपने मामा के लडक़े अफजल के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान आरोपी वीरेन्द्र पुत्र बाबूलाल खटीक निवासी खटीकवाड़ा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और अफजल से उसके छोटे भाई को समझाने को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान ही वह बीच-बचाव में गया तो आरोपी ने उसके सिर में चाकू मार दिया और अफजल के साथ ल_ से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply