Header Banner

गुजरात व राजस्थान की डिंगल काव्य परम्परा पर परिसंवाद आज

BY — March 28, 2016

rajasthan vidhyapeethipurउदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं झवेरचंद मेघाणी लोक साहित्य केन्द्र सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट के साझे में गुजरात एवं राजस्थान की ऐतिहासिक डिंगल काव्य परम्परा पर राष्ट्रीय परिसंवाद मंगलवार को प्रतानगर स्थित आईटी सभागार में सुबह 9.30 बजे होगा।

रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सौराष्ट्र विवि राजकोट के प्रो. प्रताप सिंह चौहान होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. सीपी देवल होंगे। विशिष्टर अतिथि डॉ. आईदान सिंह भाटी होंगे।
इन पर होगा परिसंवाद : डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रथम स में डॉ. कल्याण सिंह शेखावत, डॉ. हुकूम सिंह भाटी, डॉ. जहूर खान मेहर, संगत रासो, छंद राव जेतसीय, सुरज प्रकाश तथा द्वितीय सत्र में डॉ. विनोद जोशी, डॉ. आईदान सिंह भाटी, डॉ. देव कोठारी, प्रफुल्ल गडवी, गिरधरदान रत्नू, प्रो. अम्बादान रोहडिया, लोक में डिंगल परम्परा, विभा विलास, दयाल दास विख्यात, शोभा सरदार पर परिसंवाद होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply