दुष्कर्म के बाद पुत्री के आत्महत्या करने पर युवक के खिलाफ मामला

BY — April 6, 2016

rapeउदयपुर। परसाद थाना क्षेत्र में महिला ने एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करने जिससे उसकी पुत्री के मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व परसाद थान क्षेत्र के चणावदा में एक युवती मीरा पुत्र तेजीराम मीणा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवती की मां धूलकी मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि 17 मार्च को उसकी पुत्री मीरा मजदूरी पर गई थी और रात्रि को सभी खाना खाकर सो गए थे। रात्रि को मीरा के मोबाईल पर एक फोन आया और वह घर से बाहर चली गई थी। पुन: रात्रि को मीरा ने आकर बताया कि आरोपी अमरचंद पुत्र पूंजा मीणा निवासी टीड़ी ने उसे फोनकर बाहर बुलाया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसी से आहत होकर उसकी पुत्री मीरा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी अमरचंद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *