Header Banner

पत्नी व ससुर के खिलाफ धमकाने, पैसे मांगने का मामला

BY — April 6, 2016

Police_capउदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुर के खिलाफ धमकाने और पैसे मांगने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र गणपतलाल भाट निवासी बारावरदा धमोत्तर ने अपनी पत्नी मंजू पुत्र कालूलाल भाट और इसके पिता कालू पुत्र दीपा भाट निवासी डूमा तालाब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसकी आठ वर्ष पूर्व शादी मंजू से हुई थी। शादी के बाद दोनों में नहीं बनी और मंजू अपने पीहर में आकर रहने लगी थी। मंजू ने उसके खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवाया था। समाज स्तर पर बैठक में समाज के लोगों ने दोनों का तलाक करवाया और मंजू से मामला उठाने के लिए कहा था। उसने 7 हजार रूपए भी दिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने मामला नहीं उठाया और ज्यादा पैसे मांग रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply