Header Banner

दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी चोरी

BY — April 6, 2016

060402उदयपुर। ऋषभदेव में दुकानदार ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसकी दुकान का ताला तोडक़र गल्ले में से हजारों की नकदी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार निलेश पुत्र सुंदरलाल जैन निवासी महावीर नगर ऋषभदेव ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी कस्बे में ही दुकान है। 3 अप्रैल की शाम को वह दुकान को खुला छोडक़र किसी काम से गया था। पुन: आया तो उसकी दुकान का गल्ला टूटा हुआ था और गल्ले में से 27 हजार रूपए की नकदी गायब थी। यह देखकर उसने पड़ोसी दुकानदारों से पूछताछ की तो पड़ोसियों ने किसी के आने से इंकार कर दिया। जिस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply