प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या

BY — April 9, 2016

murderउदयपुर। गोगुन्दा में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी केा आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था।

जानकारी के अनुसार नाना (60) पुत्र कमला डांगी निवासी ओबरा खुर्द रात्रि को घर पर आया था। घर में उसकी पत्नी सोहनी बाई और उसका प्रेमी सियालपुरा निवासी दिनेश डांगी दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे। यह देखकर तीनों का आपस में विवाद हुआ और सोहनी बाई ने अपने प्रेमी दिनेश के साथ मिलकर नाना की पगड़ी से उसका गला घोंटकर मार दिया। लोगों की सूचना पर थाने से जाब्ता आया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *