Header Banner

निरंकारी भक्तों ने सातवीं बार चमकाया उदयपुर सिटी स्टेशन

BY — April 9, 2016

स्टेशन पर दिखने लगा सफाई अभियान

090404उदयपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के आशीर्वाद से निरंकारी चेरीटेबल फाउन्डेशन द्वारा देश के 46 रेल्वे स्टेशनों पर पुनः सफाई अभियान चलाया।

मीडिया प्रभारी दिनेश टेक्चन्दानी ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आग्रह पर सदगुरू बाबा हरदेव सिंह के आशीर्वाद से सन्त निरंकाकरी चेरिटेबल फाउन्डेशन ने गत 2 अक्टूबर 2015 गांधी जयन्ती से देश के 46 रेलवे स्टेशनों की सफाई की जिम्मेदारी उठाई थी तभी से प्रति माह चेरीटेबल फाउन्डेशन इन रेलवे स्टेशनों पर  ’’सफाई अभियान’’ चला रहा है इसी कड़ी में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत निरंकारीयों द्वारा शनिवार को प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक सफाई अभियान का सातवां चरण चलाया गया जिसमें उदयपुर सहित मिशन की चित्तौडगढ, भीलवाडा, दरीबा, राजनगर बड़ीसादड़ी, पुंजपुर, आंजना  आदि शखाओं के निरांकारी भक्त एवं सेवादल सदस्यों ने सफाई कार्य किया। लगभग 100-150 श्रद्धालुओं ने सफाई अभियान में भाग लिया।
स्वयंसेवकों ने रेलवे प्लेटफॉर्मों पर न केवल झाडू लगाया बल्कि वहां पड़े दाग धब्बों को भी पोछे की मदद से छुडाया। स्वच्छता अभियान की इस कडी में देखते ही देखते रेल परिसर अत्यन्त खूबसूरत दिखने लगा। स्वच्छता अभियान से रेल्वे के अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन को स्मार्ट बनाने में निरंकारी मिशन के इस उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
सत्संग कमेटी के सदस्य हरीश नासा ने इस सफाई अभियान का उदघाटन करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन का यह कार्य समाज के हर व्यक्ति के लिये अनुकरणीय है एवं निरंकारी मिशन इसी प्रकार निरन्तर मानवता की सेवा करता रहेगा। इस अवसर पर सेवादल के क्षेत्रीय संचालक सुरेश वैष्णव, शिक्षक देवेन्द्र, पुष्कर चौधरी, इन्द्रप्रकाश जेठमलानी, रामसिंह आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply