Header Banner

युवक-युवतियों को धमका जेवर, नकदी लूटे

BY — April 12, 2016

120404उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में बड़ी में घूमने के लिए गए दो युवक और दो लड़कियों को कुछ बदमाश युवकों ने डरा-धमकाकर पैसे, जेवर और एटीएम छीनकर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार बोहरवाड़ी निवासी ताहिर अली ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने साथी होजेफेा और हबीबा और आरिफा के साथ बड़ी तालाब की ओर घूमने के लिए गए थे। जहां से लौटने के दौरान रास्ते में दो-तीन बाईक पर सवार होकर कुछ युवक आए और इन युवकों ने बाईक आगे लगाकर उन्हें रोक दिया। आरोपियों ने उनके पास से नकद रूपए, अंगूठियां, मोबाईल, अन्य जेवर और एटीएम कार्ड लेकर चले गए। आरोपियों ने जाते समय एटीएम के कोडवर्ड भी जान लिए। बाद में आरोपियों ने एटीएम से 4 हजार रूपए निकाल लिए। इस पर पीडि़त की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply