रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

BY — April 12, 2016

fruadउदयपुर। भुपालपूरा पुलिस ने रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से हजारों रूपए की ठगी करने वाला एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार खेता खेड़ा कानोड़ निवासी पंकज मेनारिया ने परिवाद जरिये लोढा कॉम्प्लेक्स शास्त्री सर्कल स्थित कंपनी के संचालक रकमपुरा रोड़ नाकोड़ा नगर निवासी बंटी गवारिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि समाचार पत्रों में विज्ञापन के आधार पर उसने आरेपी से सम्पर्क किया तो आरोपी ने कई निजी कंपनीयों में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया तथा 25 हजार रूपये वसूल लिए। उसके बाद आरोपी ने न तो रोजगार दिलाया न नकदी लौटाई। इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच में सामने आया कि आरोपी ने करसाणा डूंगला निवासी नरेश पुत्र बंशीलाल मेनारिया से 35 हजार भीण्डर निवासी कमलेश प्रजापत से 25 हजार तथा धर्मेश प्रजापत से 20 हजार रूपये वसूल चुका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *