Header Banner

त्रिशलानंदन का पालना सजाकर हर्षाई महिलाएं

BY — April 15, 2016

महावीर जयंती के कार्यक्रम: जैन मंगल मेहंदी एवं जैन मंगल रंगोली सजाई

150404उदयपुर। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के बैनर तले महावीर जयंती के चल रहे कार्यक्रमों के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ एवं महावीर जैन परिषद की महिला प्रकोष्ठ के साझे में विभिन्न संगठनों की जैन महिलाओं ने अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में भगवान महावीर का पालना सजाकर अपनी कल्पनाओं को उड़ान दी वहीं जैन मंगल मेहंदी एवं जैन मंगल रंगोली भी सजाई।

150403संस्थान की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि मुख्य अतिथि संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत तथा विशिष्ट अतिथि तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष दीपक सिंघवी थे। अध्यक्षता श्याम नागौरी ने की। प्रतियोगिता में करीब डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने भगवान महावीर के पालने को सजाने और आकर्षक दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
150405प्रतियोगिता संयोजक सुषमा इंटोदिया ने बताया कि महिलाओं और युवतियों ने सबसे पहले भव्य रंगोली सजाई जिसमें जैन प्रतीक, भगवान महावीर का चित्र, नवकार महामंत्र जैसे कई आकर्षक चित्र बनाए। फिर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी सजाई जिसमें किसी ने सामान्य तो किसी ने अरबी डिजाइन बनाई। त्रिशलानंदन के पालने सजाने में महिलाओं ने खूब मेहनत की। महिलाओं ने पालना बनाने में आर्टिफिशियल वस्तुओं का बिल्कुल उपयोग नहीं किया।
150406संस्थान की सोनल सिंघवी ने बताया कि रंगोली में रूचि गन्ना, रीना सोनी, राजकुमारी बोर्दिया एवं ऋषिका तोतावत, मेहंदी में रीना सोनी, प्रिया, भावना चित्तौड़ा एवं अंतिमा खेतपालिया, पालना सजाओ स्पर्धा में भावना चित्तौड़ा, सीमा चित्तौड़ा, निरती डामर एवं मयूरा मेहता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने कहा कि सकल जैन समाज की महिलाओं के लिए होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं द्वारा अच्छी खासी संख्या में भाग लेना सराहनीय है। आरंभ में मंगलाचरण उर्मिला नागौरी, गरिमा धींग, सुनीता चंडालिया एवं मीनल इंटोदिया ने किया। आभार सुषमा इंटोदिया ने व्यक्त किया। निर्णायक प्रीति कोठारी एवं योगिनी दक थीं।
150407महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि शनिवार को रितु मारू के संयोजन में स्पर्धाएं होंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply