Header Banner

रामनवमी पर मिली पालने में मिली नवजात बच्ची

BY — April 15, 2016

150408उदयपुर। जनाना चिकित्सालय के पालना स्थल पर रामनवमी की सुबह एक नवजात बच्ची को इस पालने में अज्ञात लोग छोडक़र चले गए। झालावाड़ में भी इसी तरह से एक बच्ची को छोड़ा गया है।

महेशाश्रम के संस्थापक देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि जनाना चिकित्सालय स्थित पालना स्थल पर सुबह करीब पांच बजे कोई अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बच्ची को पालने में छोडक़र चले गए। चिकित्सकों से जांच करवाई तो पता चला कि बच्ची एकदम स्वस्थ है। इस बच्ची को चित्रकूट नगर स्थित मां भवगती महेशाश्रम में ले जाया गया। जहां पर इसकी देखभाल की जा रही है। संस्थान की पहल पर राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्थापित पालना स्थलों में झालावाड़ जिला चिकित्सालय पर लगे पालने में भी गुरूवार दोपहर को एक नवजात बच्ची को छोड़ा गया। इस बच्ची को झालावाड़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उपचार किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply