चूल पूजन के साथ मिठाई बनना शुरू

BY — April 15, 2016

150401उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थाान के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रेल को श्रमण भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर आयोजित संकल जैन समाज के महाभोज के लिए शुक्रवार को प्रात:काल शुभ वेला में चूल पूजन कर भोजन निर्माण का कार्य शुरू किया।

स्वामीवात्सल्य के संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि 19 अप्रेल को सकल जैन समाज के करीब एक लाख समाजजनों का स्वामीवात्सल्य आयोजित होने जा रहा है। इस महोकुंभ के लिए बेसन चक्की, मक्खन बड़ा, पकौड़ी की खिचड़ी, दाने, चने दाल व अमचूर की सब्जी के साथ सादी व मसालेदार पूड़ी बनाने के लिए शुक्रवार को सूरज सेठ के नेतृत्व में करीब ढाई सौ कारीगरों द्वारा भोजन बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया। भोजनशाला संयोजक राजकुमार गन्ना द्वारा चूल पूजन कर गणपति को भोग धराया गया। इस दौरान संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, स्वामी वात्सल्य के संयोजक संजय भंडारी के अलावा भोजन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *