Sat, September 12, 2026
Header Banner

भगवान महावीर के भक्तिगीतों की गूंज

BY — April 14, 2016

महावीर जयंती के कार्यक्रमों का जोरदार आगाज

140405उदयपुर। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के बैनर तले महावीर जयंती के सात दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज गुरुवार को हुआ। पहले दिन महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ एवं महावीर जैन परिषद की महिला प्रकोष्ठ के साझे में गुरुवार को अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में विभिन्न जैन महिला संगठनों की महावीर भक्तिगीत प्रतियोगिता हुई।

140406संस्थान की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता तथा विशिष्ट अतिथि मंजू सिंघवी थीं। अध्यक्षता पूर्व महापौर रजनी डांगी ने की। अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में करीब 16 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। सभी संगठन की सदस्याएं रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजधज कर आई थीं। प्रस्तुति देते समय वे अपनी अलग ही शोभा बिखेर रही थीं।
140407प्रतियोगिता संयोजक सोनल सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में महावीर चैत्यालय महिला परिषद ने प्रभु घर आएंगे, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन महिला मंच ने तू है अन्तर्यामी सबका स्वामी, ऋषभ भक्ति मंडल ने त्रिशला मां के लाल को है वंदन हमारा, मरुदेवा मंडल ने झूल रहा त्रिशला का लाल, तेरापंथ महिला मंडल ने त्रिशला ढूंढ रही किसी ने मेरा लाल देखा, शांत क्रांति महिला मंडल से. 4 ने प्रभुजी नैया को पार लगाया, बीसा हुमड़ जैन धर्मवर्धिनी महिला मंडल ने बजे कुण्डलपुर में बधाई गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी।
140408पुष्प बहू मंडल ने छोटो छोटो पालना छोटो छोटो वीर, समता महिला मंडल ने एक दिन जग में रह जाएंगे महावीर तेरे बोल, ब्राह्णी महिला मंडल ने वीर प्रभु धन पायो, आराधना महिला मंडल ने त्रिशला के जन्म नगरी उमड़ी आवे है, प्रभा बहू मंडल ने ओ वीरा कैसे निकले घर छोड़ के, सन्मति महिला मंडल ने त्रिशला के नंदन को वंदन हमारा, पद्मावती भक्ति मंडल ने झूल रहा त्रिशला का लाल एवं आदिनाथ भक्ति मंडल ने चालो चालो रे कुण्डलपुर चालो रे… की आकर्षक प्रस्तुति दी। निर्णायिकाएं ज्योति जैन एवं उर्वशी सिंघवी थीं। कार्यक्रम के आरंभ में मंगलाचरण मंजू फत्तावत, सुषमा इंटोदिया, सीमा कच्छारा ने किया। संचालन सोनल सिंघवी ने किया।
140409प्रतियोगिता में श्री महावीर चैत्यालय महिला परिषद नेमिनाथ कॉलोनी से. 3 प्रथम, श्री बीसा हुमड़ जैन धर्म वर्धिनी महिला मंडल द्वितीय एवं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन महिला मंच तृतीय रहे। प्रभा बहु मंडल एवं पद्मावती भक्ति मंडल को संयुक्त रूप से सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने कहा कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दौरान इस बार सामूहिक विवाह आयोजन भी होगा। जिस तरह महिलाओं ने आज भक्तिगीत प्रतियोगिता में खासी संख्या में भाग लेकर उत्साह दिखाया है, उसी तरह शेष सभी कार्यक्रमों में भी उत्साह दिखाएं और सभी प्रतियोगिताओं में भाग लें।
महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि शुक्रवार को सुषमा इंटोदिया के संयोजन में दोपहर 2 से 4 बजे तक पालना सजाओ, जैन मंगल मेहंदी एवं जैन मंगल रंगोली स्पर्धाएं होंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply