Header Banner

युवक की हत्या कर शव फेंका

BY — April 14, 2016

murderउदयपुर। हिरणमगरी में रेल्वे ट्रेक के पास में एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के पास एक गांव में से होकर गुजर रही पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। मृतक के बदन पर जगह-जगह पर चोंटों के निशान थे और शव खून से सना था। लोगों की सूचना पर डिप्टी सौभाग्यसिंह मय जाब्ते के मौके पर गए। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष के बीच में है और धारीदार शर्ट पहने हुए है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस इसे ट्रेन से गिरकर दुर्घटना मानकर चल रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply