Header Banner

बस चालक पर कैमरे तोड़ने का मामला दर्ज

BY — April 16, 2016

160402उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बस चालक पर उदियापोल चौराहे पर लग रहे कैमरों को तोडऩे का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार उदियापोल चौराहे पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है। गत दिनों एक बस चालक द्वारा उदियापोल चौराहे पर बस को घुमाने के दौरान बस की टक्कर कैमरे के पोल को मार दी। जिससे पोल टूटकर नीचे गिर पड़ा और कैमरे खराब हो गए। इस पर पहले तो बस चालक ने कैमरों को ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। बाद में आरोपी ने मना कर दिया। इस पर कैमरों कंपनी के अनिल पुत्र बंशीलाल जैन निवासी वैशाली अपार्टमेंट सेक्टर 4 ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply