पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज

BY — April 16, 2016

rapeउदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना खेत्र के खरबर फला नदी निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी और पुत्री दोनों नदी पर नहाने के लिए गए थे। जहां से दोनों पुन: लौट रहे थे। लौटते समय उसकी पुत्री आगे निकल गई। उसकी पुत्री को अकेला देखकर आरोपी पंकज पुत्र रामलाल मीणा निवासी खरबर फलां हदात और इसका एक साथी झमकलाल पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी खरबर फला हदात दोनों आए और बाईक पर बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए। आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और तीन दिनों तक अपने साथ रखकर छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *