Header Banner

विवाद में पत्नी की पीटकर हत्या

BY — April 18, 2016

murderउदयपुर। नाई थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

थानाधिकारी नाई नाथूसिंह ने बताया कि मावली (40) पत्नी लिम्बा गमेती निवासी फोफटी फलां फांदा का रात्रि को अपने पति से विवाद हो गया। इस पर पति लिम्बा ने पीट-पीटकर मावली की हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह मृतका की बच्ची ने अपने दादा नाना पुत्र वेसा गमेती को जाकर इस बारे में बताया। इसके बाद दादा ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और शव को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवाया। पीहर पक्ष के चढ़ोतरा करने की आशंका पर पुलिस ने जाब्ता तैनात किया हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply