Header Banner

लापता युवक का कंकाल मिला जंगल में

BY — April 18, 2016

Police_capउदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व लापता हुए एक युवक का कंकाल जंगलों में मिला है।

जानकारी के अनुसार सायरा निवासी पृथ्वीसिंह ज्यादा शराब पीने का आदी था। यह युवक करीब दो माह पूर्व घर से शराब के नशे में निकल गया और इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल पा रहा था। रूकमणघाटी के जंगलों में बकरियां चराने वालों ने एक कंकाल देखा था और कपड़ों के आधार पर पृथ्वीसिंह के पिता नाथूसिंह को बताया था। जिस पर नाथूसिंह वहां पर गया और कपड़ों पर लगे लेबल के आधार पर उसने इसकी शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की थी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और कंकाल को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवा कंकाल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply