Header Banner

परिवारों में झगडा, आपसी मामले दर्ज

BY — April 20, 2016

Police_capउदयपुर। फलासिया थाना क्षेत्र में खेतों में मवेशी घुसने के विवाद में दो परिवारों में झगड़ा हो गया। मामले में दोनों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कोदरिया फलां निवासी रमेश पुत्र नाना वडेरा और इसके के ही पास में ही रहने वाला लालूराम पुत्र भैरा दरांगी निवासी कोदरिया फलां के बीच में खेतों में मवेशी घुसने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते लालूराम की पत्नी मीरकी ने ने बाड़े में काम करने के दौरान रमेश के पांव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिससे उसके पांव में घाव हो गया। जिसके बाद रमेश ने मीरकी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इधर मीरकी के पति लालू ने भी रमेश पुत्र नाना वडेरा, इसकी पत्नी थावली और पुत्र पवन के खिलाफ रास्ते जाते उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply