Header Banner

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 51 यूनिट रक्तदान

BY — April 20, 2016

बजरंग सेना मेवाड़ का नौ दिवसीय समारोह का छठा दिन

200401उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से हनुमान जयन्ती के तहत नौ दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को मधुवन स्थित लोकमित्र ब्लड बैंक में बजरंग सेना के महानगर इकाई, शहर इकाई के बजरंगियों ने रक्तदान दिया।

प्रवक्ता डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर ने बताया कि संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, दीपक कालरा, कर्णवीर सिंह राठौड़, दीपक मेनारिया, सुनील कालरा, दीलिप चौधरी, मुकुलराज सिंह, उमेश सिंह रावत, अभिषेक मेनारिया, युवराज सिंह चौहान, चेन सिंह, भुपेन्द्र सिंह, मदन सालवी, केशुलाल, कमलेन्द्र सिंह चौहान, नरेश सिंह सहित 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान एवं 101 कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण करा भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि रक्त की एक बूंद किसी को जीवन दे सकती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply