आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव

BY — April 28, 2016

280410उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास ग्लास फैक्ट्री  स्थित एक आईस फैक्ट्री  में गुरुवार शाम गैस रिसाव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के घरों को खाली करवाया वहीं रोड पर ट्रेफिक भी डायवर्ट कर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार आईस फैक्ट्री  में से देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई वहीं किसी का जी मिचलाना तो जी घबराने जैसी घटनाएं हुई। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र  प्रसाद गोयल भी मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों को खाली करवाया वहीं रोड पर ट्रेफिक डायवर्ट करवाकर निकाला गया। मामले की जांच चल रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *