कटारिया बताएं, वे आधे हैं या पौन मंत्री : मालवीया

BY — April 28, 2016

एकजुटता से संघर्ष का आह्वान

congressउदयपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के उदयपुर जिला प्रभारी महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया गहलोत सरकार में तो मेवाड़ से ढाई मंत्री बताते थे लेकिन अब वे खुद बताएं कि वे आधे या पौन मंत्री है जिनकी खुद के मंत्रालय में ही नहीं चल रही है।

वे गुरुवार को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आरएमवी सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने की। सहप्रभारी नारायणसिंह बाडोली भी मौजूद थे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि मालवीया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बातों को गम्भीरता से सुना है और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गहलोत, पायलट के हाथ मजबूत करते हुए पार्टी को संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि राज में कार्यकर्ताओं के सभी कार्य नहीं होते हैं। यदि राजस्थान की गहलोत सरकार एवं उनके प्रभारी कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को काम नहीं होने की नाराजगी थी तो अन्य प्रदेशों में कांग्रेस क्यों हारी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कैसे बनी, खुद भाजपा भी तय नही कर पाई और कांग्रेस कैसे हारी इसका भी हमें अभी तक सही कारण समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो केन्द्र व राज्य में ऐतिहासिक बहुमत से आने के बाद मात्र 12 महीने मे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ वातावरण बन गया। राज्य में पेंशन, अनाज, मनरेगा पेयजल संकट किसानों को मुआवजा नही मिलने से जनता त्रस्त है। उन्होंने गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया पर प्रहार करते हुए कहा कि उनसे बढिया झूठा आदमी पूरे राज्य में नहीं है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, प्रदेश महासचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, मांगीलाल गरासिया, जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व मंत्री दयाराम परमार, पूर्व विधायक नगराज मीणा, पुष्कर डांगी, बसन्तीदेवी मीणा, सज्जन कटारा, प्रदेश सचिव नीलिमा सुखाडिया आदि ने भी विचार व्यडक्त  किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *