अध्यापिका को चाकुओं से गोदा

BY — April 28, 2016

एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला
साथ ही पढ़ाता था स्कूल में

280408उदयपुर। एकतरफा प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने अध्यापिका की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी।

280409जानकारी के अनुसार ऋषभदेव निवासी नीलम (28) पुत्री रमणलाल पंचाल सीपीएस में अध्यापिका थी। इसी विद्यालय में एक युवक पीयूष भण्डारी भी पढ़ाता था। पीयूष नीलम से एकतरफा प्रेम करता था। नीलम के मना करने पर गुरूवार सुबह स्कूल जाते समय होली चौक में पीयूष ने नीलम पर चाकुओं से हमला कर दिया। नीलम के चिल्लाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देखकर आरोपी पीयूष वहां से फरार हो गया। नीलम को निजी वाहन में डालकर उदयपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस जाब्ता आरोपी के घर पर गया। जहां पर आरोपी पीयूष ने दोनों हाथों की नसें काट ली। पुलिस जाब्ते ने उसे पकड़ा स्थानीय चिकित्सालय में उपचार करवाकर आरोपी को उदयपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। नीलम की मौत की सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *