मार्बल ब्लॉक से दबकर मरे मजदूर को 21 लाख का मुआवजा

BY — May 6, 2016

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मार्बल ब्लॉक के दबने से मरे मजदूर का मामला रात्रि एक बजे 21 लाख रूपए तय होने के बाद निपटा।

पुलिस के अनुसार सुखेर स्थित अरिहंत मार्बल में गुरूवार शाम ट्रक लोड करवाने के दौरान एक मजदूर साकरिया खेड़ी निवासी मनोहरसिंह पर ब्लॉक गिर गया और इसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया था और तोडफ़ोड़ की थी। पुलिस सुरक्षा में मृतक के परिजनों ने 40 लाख रूपए मुआवजे पर अड़ गए थे। रात्रि को दो बजे दोनों के बीच 21 लाख रूपए में सहमति बनी। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 21 लाख रूपए का चैक दिया गया। इसके बाद परिजन माने और शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *