चोरी का प्रयास करते गश्त देखते ही चोर फरार

BY — May 6, 2016

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर में गुरूवार तडक़े दो दुकानों का ताला तोडक़र चोरी करने की नीयत से अंदर घुसने का प्रयास कर रहे दो चोर पुलिस गश्त को देखकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कैलाश साहू निवासी बोहरा गणेश कि मांझी की सराय क्षेत्र में उसकी अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के नाम से दुकान है। इस दुकान के पास में ही मांगीलाल सुथार की दुर्गेश्वरी किराणा स्टोर के नाम से दुकान है। गुरूवार तडक़े करीब चार से पांच के बीच में इसी क्षेत्र में रहने वाले दो युवक उस्मान निवासी खेमपुरा और रियाज निवासी श्मशान के पास दोनों दुकानों पर गए और ताले तोड़ दिए। अंदर घुसने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी दौरान ा रेल्वे पुलिस का जाब्ता गश्त पर निकला तो दोनों आरोपी घबरा गए। इसी दौरान दुकान मालिक भी सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। दुकानदारों ने इस बारे मेें पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *