लेकसिटी किड्स फैशन शो 14 को

BY — May 9, 2016

090510उदयपुर। यूनिक आर्ट इवेन्ट्स द्वारा 14 मई को फतहसागर स्थित राणाजी रेस्टोरेंट में लेकसिटी किड्स फैशन शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहली बार 10 गरीब बच्चें भी रेम्प पर उतरेंगे।

इवेन्ट्स के दीपक गोहरानी ने बताया कि अप्रेल व मई में आयोजित ऑडिशन में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 5 से 18 वर्ष तक के 100 बच्चों का चयन किया गया। ये बच्चें 14 मई को यहंा इण्डियन व वेस्टर्न दोनों प्रकार की अपनी प्रस्तुतियंा देंगे। फैशन शो विशेषज्ञों द्वारा इन बच्चों को टे्रनिंग दी जा रही है। शो के निर्णायक के लिये  राजस्थान, दिल्ली एंव मुबर्इं की सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है। शो संाय 6 से रात्रि 9 बजे तक लेगा।
गुहरानी ने बताया कि सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए इवेन्ट्स द्वारा उन 10 गरीब बच्चों का फैशन शो के लिये चयन किया गया है जिनमें इस शो के लिए प्रतिभा देखी गई। इन बच्चों को पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है। शो के प्रथम 10 विजेता बच्चों को 4 प्रकार के पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9829040076 पर सम्पर्क किया जा सकता है। शो के लिए पास के प्रवेश होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *