Header Banner

रक्तदान के साथ पुलक पर्व आरंभ

BY — May 9, 2016

090509उदयपुर। राष्ट्रसंत मुनि पुलक सागर के 46 वें अवतरण दिवस पर देश भर में तीन दिवसीय पुलक पर्व आज 9 मई से आरंभ हुआ।

पुलक मंच की उदयपुर शाखा के महामंत्री अनिल हाथी ने बताया कि मंच के 15  सदस्यों सुशील चित्तौड़ा, पुष्पा चित्तौड़ा, विनोद कण्ठालिया, अर्चित माण्डोत, विनोद मावावत, योगेश, लोकेश लोलावत, प्रतिभा चित्तौड़ा, पवन जैन, गुणवन्त वाणवत, नैना दोशी, रश्मि चित्तौड़ा, वीणा जैन, लोकेश जैन ने सरल ब्लड बैंक में जरूरतमंदो के लिए रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रात: 10 बजे महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के बाल चिकित्सालय इकाई में रेफ्रिजरेटर भेंट किया जाएगा। इसी दिन शाम को फल एवं बिस्किट भी वितरीत किये जाऐंगे। रक्तदान के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फान्दोत, शाखा अध्यक्ष सुशील चित्तौड़ा,प्रचार-प्रसार मंत्री विनोद कण्ठालिया मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply