Header Banner

दुकान से चेक चोरी कर पैसे‍ निकालने का मामला दर्ज

BY — May 10, 2016

fruadउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ दुकान से चैक चोरी कर पैसे निकालने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 3 निवासी प्रकाश सामोता ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास दिल्ली से फोन आया था और फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक बताते हुए को बीमा कंपनी से फोन करना बतायाथा। इसके साथ ही उससे इंश्योरेंस संंबंधी समस्या के बारें पूछा था तो उसने अपनी समस्या बताई थी। समस्या सुनने वाले युवक दीपक ने उसे कहा कि उसके पास कंपनी से एक मुकेश नामक युवक आएगा और उसे एक एप्लीकेशन पर समस्या लिखकर देनी होगी। उसके पास मुकेश नामक एक युवक आया और उसने अपनी समस्या लिखकर मुकेश को दे दी। मुकेश ने जाने के दौरान उसका एक खाली चैक चोरी कर लिया और बाद में इस चैक पर 1 लाख 90 हजार रूपए भरकर बैंक से पैसे निकाल लिए। बाद में उसे पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply