Header Banner

मॉल में बम की सूचना से हड़कंप, मॉकड्रिल

BY — May 10, 2016

100504उदयपुर। सुखेर स्थित एक मॉल में बम की सूचना पर हडक़ंप मच गया। आनन-फानन मेें पूरे मॉल को खाली करवाया गया।

जानकारी के अनुसार भुवाणा स्थित एक मॉल में सुबह किसी ने बताया कि मॉल में बम रखा हुआ है। इस सूचना पर हडक़ंप मच गया और तत्काल मौके पर थाने से जाब्ता गया। मौके पर पेरामिलट्री फोर्स, फायर बिग्रेड़, एम्बुलेंस के साथ-साथ पुलिस जाब्ता मौके पर गया। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस जाब्ते ने पूरे मॉल को खाली करवाया और इसके बाद मॉल की तलाशी ली। करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। बाद में मात्र एक मौकड्रिल होने पर लोगों ने राहत की सांस की। करीब पौन घंटे तक मॉल में पुलिस की कार्यवाही चली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply