Header Banner

पर्यावरण की दृष्टि से हरित व फलदार पौधे महत्वपूर्ण : सारंगदेवोत

BY — May 10, 2016

100505उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के प्रांगण में मंगलवार को पूर्व विधायक प्रकाश प्रकाश चैधरी के 76 वें जन्म दिवस पर पौधरोपण किया गया।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, डॉ. मंजू मांडोत, सहायक कुल सचिव डॉ. हेमशंकर दाधीच, हीरालाल चौबीसा, राजा चौधरी, कुंजबाला शर्मा द्वारा 21 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से हरित व फलदार पौधे लगाना मानव जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षाकाल में विद्यापीठ हरित क्रांति के रूप में मनायें जिसमें विद्यापीठ के सभी परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply