उदयपुर। लेकसिटी के उभरते हुए होनहार क्रिकेटर अमन अग्रवाल ने लंदन के मरचिस्टन कैसल स्कूल की ओर से खेलते हुए ऑलराउडर प्रदर्शन किया और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
लंदन के मरचिस्टन कैसल स्कूल की ओर से खेलते हुए पेसिफिक समूह के सचिव राहुल अग्रवाल के पुत्र अमन अग्रवाल ने पहले गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए इसके बाद बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए चार चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार पचास रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अमन के इस जबरदस्त ऑलराउडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.