खुद के लिए समय निकालें महिलाएं: माला

BY — May 13, 2016

जैन जागृति सेंटर के तत्वावधान में जैन महिला महाकुंभ खो-खो स्पर्धाएं आरंभ

130503उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग वेट लिफ्टर माला सुखवाल ने कहा कि महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती चाहे वे गृहिणी हों या वर्किंग वुमन। आज समय निकाला है और यहां खो खो खेलने आई हैं। जैन जागृति सेंटर ने यह अवसर उपलब्ध कराया है। यह बहुत बड़ी बात है।

130504वे शुक्रवार को जैन जागृति सेंटर के तत्वावधान में शहर में पहली बार विभिन्न जैन महिला संगठनों की सौ फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में खो खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। माला सुखवाल ने व्हिसिल बजाकर स्पर्धा का उद्घाटन किया। उन्हांेने कहा कि हमेशा माता-पिता बच्चों के खेल देखते हैं। आज बच्चे माताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
130506सेंटर के संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शहर के इतिहास में पहली बार जैन महिला संगठनों की खेल स्पर्धा हो रही है। महिलाएं आगे आकर रजिस्ट्रेशन करा रही हैं, यही हमारी उपलब्धि है। माला सुखववाल अगले माह उदयपुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्ंिटग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें हमारी ओर से बहुत शुभकामनाएं कि वे पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।
सेंटर अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि स्पर्धा के लिए दस अलग अलग टीमें कौशल्या, सुंदरी, कुंतीमति, सीता, चंदनबाला, राजीमति, शिवा ब्राह्मी, सुलसा और पुष्पचुला बनाई गई हैं। आज के मैचों के बाद कल स्पर्धा का समापन होगा।
130505स्पर्धा की संयोजक विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं अनिता भाणावत ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः सात हजार, पांच हजार एवं तीन हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक टीम को प्रोत्साहन पुरस्कार तो प्रदान किए जाएंगे।
अतिथि माला सुखवाल का उपरणा, माला एवं मेवाड़ी पगड़ी से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र तलेसरा ने किया। आभार महामंत्री सुधीर चित्तौड़ा ने व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *