Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ जेवर, नकदी चोरी

BY — May 13, 2016

theftउदयपुर। हिरणमगरी में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी और जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 निवासी भैरूलाल जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था। पीछे से उसका मकान सूना था। अज्ञात चोरों ने उसके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और इंटरलॉक खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर का सामान बिखेर दिया और अलमारी में रखे करीब 12 हजार रूपए नकद के साथ-साथ 300 ग्राम चांदी के सिक्के और अन्य स्थानों पर रखे 8 हजार 500 रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। घर पर पुन: आए और ताला टूटा देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply