Header Banner

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

BY — May 13, 2016

accउदयपुर। खेरोदा में ट्रक ने अपने से आगे चल रहे एक बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार डूंगला निवासी मोहब्बतसिंह, महिपालसिंह और उदयसिंह बाईक पर सवार होकर झालों की भागल गांव में एक समारोह में शरीक होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मेनार बस स्टेण्ड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इस बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार उदयसिंह उछलकर डिवाईडर पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक भी सडक़ पर ही गिर गए। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाईश कर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply