Header Banner

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन से शोक

BY — May 13, 2016
file photo in udaipur
file photo in udaipur

उदयपुर। निरंकारी मिशन के मुखिया निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज निरंकार प्रभु परमात्मा में विलीन हो गये। भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे कनाडा में कार से आध्यात्मिक प्रचार यात्रा पर थे तो उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह समाचार सुनते ही उदयपुर में निरंकारी भक्तों  में शोक की लहर दौड़ गई।

file photo
file photo

उदयपुर शाखा के सत्संग इन्चार्ज हरीश नासा ने बताया कि सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा देश भर में स्थित शाखाओं के माध्यम से  मिशन के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि कोई भी दिल्ली की ओर रवाना न हो। दिल्ली की स्थानीय भक्त भी निरंकारी कोलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर एकत्रित ना हों। स्थानीय शाखा द्वारा 14 मई को उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर सफाई अभियान तथा 15 मई को बाल सन्त समागम कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply