छोटे-छोटे सेवा कार्यों से मिलती बड़ी सफलता

BY — May 14, 2016

दो दिवसीय शताब्दी मल्टी डिस्ट्रिक ट्रेनिंग असेम्बली शुरू

140505उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ उदयपुर की ओर से शनिवार से दो दिवसीय शताब्दी मल्टी डिस्ट्रिक ट्रेनिंग असेम्बली (रोटरी फाउण्डेशन शताब्दी वर्ष) कार्यक्रम का आगाज गोवर्धन विलास स्थित होटल इन्दर रेजीडेन्सी में हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान और गुजरात के 700 से ज्यादा रोटेरियन भाग ले रहे है।

अतिथि रोटेरियन ज्ञानेश्वर राव ने कहा कि कठिन से कठिन कार्यो को सेवा कार्यों के माध्यमों से किस प्रकार पूर्ण किया जाए, इसकी जानकारी देने के लिए यह ट्रेनिंग असेम्बली ओाजित की जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से अपने उद्देश्य को पूरा करेगा। नई टेक्नोलोजी के साथ- साथ इस कार्यक्रम से अच्छे आईडिया भी मिलेंगे।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3051 के प्रान्तपाल निर्वाचित रोटेरियन दिनेश ठक्कर ने कहा कि छोटे- छोटे कार्यों में भी बड़ी उपलब्धि हांसिल की जा सकती है। रोटरी ने सेवा के फलक पर काम करते- करते दुनिया को पोलिया जैसी बीमारी से मुक्त कराया। अब पोलियो से पूर्णत: मुक्ति का बहुत ही कम फासला बचा है। उन्होंने रोटरी मेम्बरशिप को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को जोड़ कर उन्हें सेवा कार्यों के लिए तैयार करना है। रोटरी का दायित्व है कि वह अच्छे से अच्छे मानव तैयार कर संस्कारित संसार बसाये।
रोटेरियन अशोक कापडिय़ा ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोग रोटरी से जुड़ते गये और कारवां बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि कोशिशें आखिरी सांस रहने तक करनी चाहिये क्योंकि मंजिल मिले या तजुर्बा दोनों ही नायाब हैं।
140504मुख्य वक्ता रोटेरियन भगवत याज्ञिक ने कहा कि हर अच्छे काम के पीछे कोई अच्छे उद्देश्य का होना जरूरी है। अच्छे कामों को करते- करते एक दिन उसकी डोर लालच के हाथ में आ जाती है और हम उद्देश्य से भटक जाते हैं। लालच इंसान को उस जगह पर ले जा कर खड़ा कर देते है जहां पर स्वयं को स्वयं देखने में भी शर्म महसूस होती है, लेकिन रोटरी अपने उद्देश्य और सिद्धान्त पर कायम थी, है और रहेगी।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्य करते- करते अनजाने में व्यक्ति के जीवन में एक चीज पैदा हो जाती है और वह है इगो, अहंकार। जब कोई उसे सीखाता है या ट्रेनिंग की बात करता है तो व्यक्ति का अहंकार बोलता है कि आज मेरे दिन ऐसे आ गये हैं मुझे तुमसे सीखना पड़ेगा। ऐसा नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि जिन्दगी सीधी लाईन की तरह हो लेकिन ऐसा होता नहीं है। परेशानियां और कठिनाईयां तो जीवन में आती ही है। जीवन मे कभी हार नहीं माननी चाहिये। ईश्वर ने हमें धरती पर हारा हुआ इन्सान बना कर नहीं बल्कि हर जंग जीतने के लिए भेजा हैं। उन्होंने हर कार्य को करने से पहले नैतिकता और नैतिक मूल्यों पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी फैसला लेने से पूर्व  अपने अन्तरआत्मा की आवाज जरूर सुन लेनी चाहिये।
रोटेरियन यशवन्त कोठारी ने कहा कि रोटरी दुनिया का सबसे विशाल संगठन है। प्रत्येक स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम होते हैं। राटरी अध्यक्ष होना ही अपने आप में गर्व की बात है। प्रत्येक रोटेरियन अपने इरादों में जीत की गूंज रखता है तभी आज रोटरी हर सेवा के क्षेत्र में सबसे आगे खड़ा है।
रोटेरियन निर्मल सिंघवी ने कहा कि ट्रेनिंग असेम्बली उदयपुर में होना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रोटरी में सेवा ही सर्वोपरी होती है। इसी भावना के साथ रोटरी आगे बढ़ रही है।
प्रान्तपाल निर्वाचित रोटेरियन रमेश चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से रोटरी क्लब उदयपुर यह बेस्ट क्लब है। उन्होंने उदयपुर डिस्ट्रीक के सभी क्लबों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। रोटरी फाउण्डेशन द्वारा 100 वर्ष पूरे करना ही अपने आप में बड़ी बात है। इस दौरान सेवा कार्यों में रोटरी  ने सेवा कार्यों में अनूठा कीर्तिमानों को रच दिया है। दुनिया को पोलिया मुक्त करने का रोटरी का मकसद लगभग पूरा हो गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पेालियो के कुल 14 मामलें ऐसे मिल गये थे जिन्हें भी शीघ्र समाप्त कर 2017 तक रोटरी दुनिया को पोलियो मुक्त बनाने में सफल हो जाएगा।
प्रारम्भ में रोटरी क्लब मेवाड़ के संरक्षक एवं कार्यक्रम चेयरमेन हंसराज चौधरी ने अतिथियों का स्वागत के दौरान फ्रेंडशिप और फेलोशिप पर जोर देते हुए कहा कि हमें यही सोच कर कार्य करना है कि हमने समाज को क्या दिया है और क्या देना है। इस कार्यक्रम के लिए 90 क्लबों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। रोटरी क्लब मेवाड़ ने एक ऑन लाईन वेबसाईट भी तैयार की है जिस पर मात्र 25 दिनों में 50 रजिट्रेंशन किये जा चुके हैं। रोटरी मेवाड़ ने अपने स्थापना के 15 वर्ष पूरे किये हैं जिसमें सेवा कार्यों कीं एक महान उपलब्धि इस क्लब के नाम है। इस दो दिवसीय शताब्दी मल्टी डिस्ट्रिक ट्रेनिंग असेम्बली के लिए सभी ने उनका आतिथ्य स्वीकार किया उसके लिए पूरे रोटरी मेवाड़ अतिथियों का आभारी है।
कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया और एन्जल, मुस्कान और सलोनी ने सामूहिक भक्ति नृत्य के साथ ईशवन्दना प्रस्तुत की। इससे पूर्व सभागार में उपस्थित रोटेरियन को रोटरी क्लब मेवाड़ उदयपुर की स्थापना से लेकर अब तक किये गये सेवा कार्यों का एक लघु फिल्म के माध्यम से बताया।
कार्यक्रम के अन्तिम चरण में रोटारी इन्टरनेशल की ओर दिया जाने वाला पुरस्कार हर्षद उदेसी को प्रदान किया गया। इसके बाद रोटरी की ओर से प्रकाशित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। अन्त में आभार मुकेश चौधरी ने किया। संचालन लोकेश जैन ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *