रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पारा 50

BY — May 19, 2016

अत्यधिक गर्मी से एक की मौत

190503उदयपुर। गर्मी की इतनी मार संभवत: पहली बार लेकसिटी में पड़ रही है। कोर्ट चौराहा स्थित तापमान मापी यंत्र में दोपहर डेढ़ बजे 50 डिग्री तापमान बता रहा था। उधर कुराबड़ में अत्यधिक गर्मी के चलते एक युवक की मौत हो गई। यह युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था।

जानकारों का मानना है कि यदि उक्त: तापमापी को सही मानें तो यह रिकॉर्डतोड़ गर्मी है। 50 डिग्री तापमान अब तक नहीं मापा गया। उधर गढ़ आकोला निवासी पप्पूसिंह उर्फ भोपालसिंह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। यह युवक अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल जुड़ गांव आया था। युवक घूमते हुए पास के नीचला चोटिया गांव में चला गया। जहां पर एक पेड़ की छाया में सो गया था। पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण इस युवक की मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *