हाइवे पर मिला युवक का शव

BY — May 19, 2016

गुजरात निवासी के रूप में शिनाख्त

Police_capउदयपुर। शहर के समीप परसाद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को हाइवे से ढाई सौ मीटर अंदर की ओर फेंककर चले गए। मृतक की शिनाख्त गुजरात निवासी के रूप में की है और मृतक बुधवार दोपहर से अपने साथी के साथ निकला था, इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला।

थानाधिकारी परसाद भरत योगी ने बताया कि सुबह लोगों ने पाराई पुलिया से करीब ढ़ाई सौ मीटर अंदर की ओर से झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। इस पर सूचना पर मौके पर थाने से जाब्ता गया। मौके पर युवक का शव पड़ा था और मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान थे। आस-पास में कुछ खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर मोर्चरी में रखवाया और तलाशी ली तो युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान किशोर राठौड़ (28) पुत्र केशवसिंह राठौड़ निवासी राजनपुर फलां हिम्मतनगर के रूप में हुई। सूचना पर डिप्टी नारायणसिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चन्द्रशील ठाकुर भी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया तो मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बुधवार दोपहर को अपने घर से निकला था और इसके बाद से ही पुन: नहीं आया था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। मृतक का फोन ही बंद आ रहा था। इसी कारण सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उदयपुर बुलाया है। परिजनों के आने के बाद ही युवक के साथियों और हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *