नई पुलिया में मिला नवजात का शव

BY — May 21, 2016

210506उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र के नई पुलिया में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार नई पुलिया के पास एक नवजात शिशु का शव पानी पर था। इसे देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया। जांच में सामने आया कि मृत शिशु का जन्म चिकित्सालय में हुआ है और उसके हाथ पर एक चिट लगी हुई थी, जो पूरी तरह से गल चुकी थी। इसी कारण चिकित्सालय का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने आस-पास के चिकित्सालयों में पता करना शुरू कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply