Wed, September 23, 2026
Header Banner

अवैध परिवहन कर ले जाते 16 लाख की शराब बरामद

BY — May 21, 2016

Alcohol not allowedउदयपुर। आबकारी पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि को एक मिनी ट्रक में गुजरात परिवहन कर ले जाई जा रही 16 लाख रूपए की शराब बरामद की है।

खेरवाड़ा में आबकारी पुलिस ने नाकाबंदी  की। नाकाबंदी के दौरान ही पुलिस को देखकर एक आयशर ट्रक चालक ने ट्रक छोड़ दिया और उतरकर भाग गया। ट्रक में से पुलिस को 337 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली। जिसकी बाजार में करीब 16 लाख रूपए किमत होती है। ट्रक की जांच की तो ट्रक में से एक राजस्थान नम्बर की और एक गुजरात नम्बर की फर्जी नम्बर प्लेट मिली। पुलिस के अनुसार ट्रक में कई बिल्टियां मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply