मनचलों ने की छेड़छाड़, आपसी मारपीट

BY — May 26, 2016

260509उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल से मरीज परिजन को टिफिन देकर अपने घर सिंधी सरकार की हवेली क्षेत्र लौट रही युवती व सहेलियों से हेलवाड़ी के कुछ मनचले युवकों ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि बाद में दबंगई दिखाते हुए दोस्तां को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए व नौबत पत्थरबाजी की आ गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे युवाओं को खदेड़ दिया।

दोनों पक्षों के लोग सूरजपोल थाने के बाहर इकट्ठा हो गए व क्रॉस केस दर्ज कराने पर देर रात तक माथापच्ची होती रही। बताया गया कि पुलिस ने एक पक्ष के कुछ युवाओं को शांतिभंग के आरोप में थाने में बिठाया। जानकारी के अनुसार सहेलियों के साथ अस्पताल से घर जा रही युवतियां हेलावाड़ी में गोलगप्पे खाने के लिए रुकी। इस दौरान वहां हेलावाड़ी में रहने वाले कुछ मनचले आए व फब्तियां कसने लगे। नजरअंदाज किया तो दबंगई दिखानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवती का भाई भी वहां पहुंच किया। बात ही बात में युवकों ने भाई को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद भाई के परिचित वहां आ गए। हंगामा करने वाले युवकों ने मोहल्ले से दोस्तों को बुला लिया। दोनों पक्षों में हाथापाई व पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल खदेड़ दिया। पुलिस लडक़ी व भाई को थाने ले आई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *