शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट

BY — May 26, 2016

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ युवकों के खिलाफ शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार अखिलेश पुत्र सुरेन्द्रसिंह चौहान निवासी गणेशनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसका सवीना स्थित सब्जी मण्डी में ठेका है। बुधवार को मण्डी में ही सफाई करने वाला भवानी हरिजन अपने साथियों के साथ आया और आते ही उसके कर्मचारी उपदेश से शराब पीने के लिए 200 रूपए मांगे। उसके कर्मचारी ने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे उसके चोटें आई। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *