Header Banner

कौशिक विजनरी ऑफ राजस्थान से सम्मानित

BY — May 28, 2016

FB_IMG_1464372436499उदयपुर। जयपुर में आयोजित समारोह में जाने-माने प्रकाशन समूह ने हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्युनिकेशन पवन कौशिक को इण्डिया टुडे-विजनरी ऑफ राजस्थान पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, यातायात मंत्री यूनुस खान तथा जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कौशिक को प्रदान किया। कौशिक को इससे पहले सामाजिक सरोकारों के लिए जाने-माने टीवी चैनल ने शान-ए-राजस्थान, पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ने जन-सम्पर्क उत्कृष्टता पुरस्कार, लेकसिटी प्रेस क्लब ने उदयपुर रत्न अवार्ड टाइम्स ऑफ इण्डिया, रोटरी इंटरनेशनल मेवाड़ तथा आईस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
FB_IMG_1464372426433विजनरी ऑफ राजस्थान पुरस्कार कौशिक को वंचित बच्चों के प्रति आम जनता में जागरूकता लाने तथा सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम सखी व खुशी तथा ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply