सांस्कृतिक प्रतियोगिता झनकार में झूमे प्रतिभागी

BY — May 31, 2016

310502उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी द्वारा आज सहेली मार्ग स्थित एसआईईआरटी में संास्कृतिक संध्या के तहत नृत्य प्रतियोगिता झनकार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी राजस्थानी एवं फिल्मी गीतों पर झूम कर नाचते हुए सभी का मनोरंजन किया। समारोह में अनेक बार गीतों पर दर्शक भी उठ कर नाचने लगे।

समारोह में सोलो, कपल एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप की सदस्या संगीता ने ‘झूलण चालो री बहाणे बागां में..’,खुशी जैन व वनीता भण्डारी ने ‘एक-एक दिन ढूंढे सौ बारियां..’,यश बोडिय़ा ने ‘जन्म-जन्म साथ चलना है..’,चिरांशु संाखला ने ‘दिल में हां ,होठों पे ना..’,शुभम कोठारी एवं तनिष्का नाहर ने ‘तूने मारी एन्ट्रिंयंा,दिल में बजी घन्टियंा..’,पुनीता जैन ने ‘केसरिया बालम आवो नी, पधारो म्हारे देस..’,कपल डांस में अमित संाखला व पायल संाखला ने ‘मन की ये कहानी सुनो,प्यार की ये कहानी सुनो..’,अनिल एवं सरोज संाखला ने ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबंान पर..’,शर्मिला जैन एण्ड ग्रुप की सदस्याओं  इन्दु कोठारी, किरण जैन, अंजू खोखावत,स्वाति पोरवाल ने ‘मनवा लागे ,ओ मनवा लागे, लागे रे संावरे..’ सहित अनेक प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दे कर सभी का मनोरंजन किया।
31050319 दम्पत्तियोंं ने ली शपथ-  समारोह के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन के नॉर्दन रिजन के संयुक्त सचिव आर.सी.मेहता ने आज ग्रुप में शामिल हुए 19 दम्पत्तियों को शपथ दिलायी। मेहता ने बताया कि देश में 424 ग्रुपों में 65 हजार दम्पति फेडरेशन के सदस्य है। ग्रुप के अध्यक्ष हेमन्त ओस्तवाल एवं सचिव इन्दु-यशवन्त कोठारी ने नये सदस्यों को उरपरना ओढ़ाकर,माल्यार्पण कर एवं पिन लगा कर स्वागत किया। समारोह की विशिठ अतिथि पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता थी।
ये रहे विजेता-एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनश्री दोशी एवं चरिल कोठारी प्रथम,मुसकान जैन एवं पुनीता जैन द्वितीय,लेहम जैन एवं चिन्केश बंब तृतीय रहे। युगल नृतय प्रतियोगिता में खुशी जैन-वनिता भण्डारी प्रथम,शुभम कोठारी-तनिष्का नाहर द्वितीय एवं विशाखा-भक्ति जैन तृतीय रहे। कपल डांस में अमित-पायल संाखला प्रथम एवं अनिल-सरोज संखला द्वितीय रहे। निर्णायक विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं वंदना गलण्डिया थे। संचालन अनिल संाखला ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *