Header Banner

पत्नी के नहीं आने पर की आत्महत्या

BY — May 31, 2016

sucideउदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के गांव से नहीं आने पर जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार चित्तौडग़ढ़ निवासी गोपाललाल कहार रेगर कॉलोनी में रहता था और टॉउन हॉल पर थैला लगाता था। यह युवक शराब पीने का आदी था। इसी कारण इसकी पत्नी गांव से उदयपुर नहीं आ रही थी। इसी से यह युवक आवेश में आकर उदयपुर आया और सोमवार को शराब के साथ-साथ नशे में विषाक्त सेवन भी कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसियों ने 108 की सहायता से उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply