Header Banner

अकाउंटेंट ने कंपनी मालिक पर कराया मामला

BY — June 2, 2016

fruadउदयपुर। भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक मोटर बाईक कंपनी में काम करने वाले अकाउंटेंट ने कंपनी मालिक और उसके साथियों के खिलाफ गबन करने पर धमकाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार आशीष पुत्र नरेन्द्रसिंह बोल्या निवासी ए ब्लॉक सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया कि वह मनामा मोटर्स में अकाउंटेंट का काम करता था। उसने इस कंपनी में सहेली नगर निवासी शब्बीर मुस्तफा, मोहम्मद हुसैन, हुसैन मुस्तफा और कैशियर सैफुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि इस कंपनी में इन सवा करोड़ रूपए का गबन हुआ है। इसके बाद से ही लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह इस गबन की जिम्मेदारी स्वयं पर ले ले और ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ पुलिस से मिलकर मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply