पार्सल खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज

BY — June 2, 2016

Police_capउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के खिलाफ पार्सल को खुर्द-बुर्द करने का मामल दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र रावलदास हाल प्रोपराईटर खैरादीवाड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके नाम से अहमदाबाद से सात पार्सल एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आए थे। ट्रांसपोर्ट कंपनी पर उसके स्थान पर कोई अन्य गया और उसके नाम से पार्सल लेकर रवाना हो गए। इसके बाद वह अपने पार्सल लेने के लिए गया तो मैनेजर ने बताया कि उसके नाम से पार्सल कोई अन्य लेकर चला गया है। इस पर उसने ट्रांसपोर्ट मैनेजर के खिलाफ खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *