पहली पत्नी व पिता ने दूसरी पत्नी के साथ की मारपीट

BY — June 6, 2016

060603उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी के साथ रह रहे एक युवक का उसकी पहली पत्नी और पिता ने अपहरण कर अपने साथ गांव में लेकर गए। जहां पर दूसरी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने अपहरण के साथ-साथ लूट का भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बिन्दू पत्नी विजय मीणा निवासी पाटिया टीड़ी हाल बी ब्लॉक सेक्टर 14 ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने पति विजय मीणा के साथ उदयपुर में रह रही थी। शनिवार को पति के साथ किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान उसके ससुर हीरालाल के साथ अनिता मीणा, सुशीला मीणा, गणेशलाल मीणा और अन्य तीन चार लोग बोलेरो में आए और उसका व पति का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए। आरोपी उसे सुरपलाया गए। जहां पर उसके पति की पहली पत्नी रहती थी। आरोपियों ने उसके साथ सुरपलाया में मारपीट की और इसके बाद पाटिया लेकर गए। जहां पर भी उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही आरोपियों ने उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। जैसे-तैसे कर विवाहिता वहां से भागी और गोवर्धनविलास में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *